ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुंगेर में चलती कार में लगी भीषण आग, कूदकर दो भाईयों ने बचाई अपनी जान

घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। आग लगने की घटना के कारण धरहरा–दशरथपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

bihar
बीच सड़क पर धू-धूकर जली कार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में बीच सड़क पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गयी। कार में सवार दो भाइयों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बीच सड़क पर कार धू-धूकर जलकर खाक हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा–दशरथपुर मुख्य सड़क पर शनिवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। 


मिली जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार जो धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा उत्तर टोला निवासी सदानंद यादव के पुत्र आदित्य कुमार चला रहे थे। वे अपने छोटे भाई शुभम कुमार के साथ किसी जरूरी काम से जमालपुर जा रहे थे। और जैसे ही वाहन औड़ाबगीचा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें इशारा कर बताया कि उनकी गाड़ी से पेट्रोल लीक हो रहा है। जिसके बाद चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और जांच करने लगा।


इसी दौरान अचानक गाड़ी के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दोनों भाई किसी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी से दूर भागे। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। इस घटना के कारण घंटों धरहरा–दशरथपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, और सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है।

टैग्स