मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत

खेसारी लाल यादव ने बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में ज्ञान और संस्कार जरूरी है। वहीं मनोज तिवारी के तंज पर भी उन्होंने जवाब दिया और काजल राघवानी के साथ काम करने को लेकर भी अपनी बात रखी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 21 Feb 2026 04:27:40 PM IST

बिहार न्यूज

पटना में मीडिया से की बात - फ़ोटो रिपोर्टर

PATNA: शुक्रवार को सदन में शिक्षा विभाग के बजट पर एनडीए के पक्ष में बोलते हुए बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने लालू-राबड़ी राज की याद दिलाते हुए बिना नाम लिए राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से और तेजस्वी यादव की दुर्योधन से कर दी। जिसे लेकर भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने पटना में मीडिया से बातची करते हुए कहा कि मैथिली ठाकुर को ज्ञान बहुत कम है। कम उम्र में उपलब्धियां मिल जाने पर इंसान ऐसे ही बोलता है। इसीलिए पढ़े लिखे लोगों को राजनीति में आना चाहिए। जिसे देश और दुनिया की जानकारी हो उन्हें ही यह पद मिलना चाहिए। 


उन्होंने आगे कहा कि मैथिली ठाकुर एक कलाकार भी है, उनको इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक बड़े भाई के तौर पर हमेशा से तेजस्वी जी एक इंसान के तौर पर हैं।मैथिली को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। राजनीति में आने का मतलब यह नहीं है कि हम इंसानियत और संस्कार भूल जाए। राजनीति अच्छी चीज है, आपको जनता ने भलाई का काम करने के लिए चुना है, तो वह काम आप कीजिए । किसी को छोटा बनाने और किसी को गलत बोल देने से लोग बड़ा नहीं हो जाता। जो काम करने के लिए क्षेत्र की जनता ने आपको चुना हो वह काम करिए। किसी को भला-बुरा बोलने से वह काम नहीं होता। 


वही बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने होली के एक गीत के जरीये पवन सिंह को पावर स्टार और खेसारी लाल को गड्ढे में गिरा हुआ इंसान बताया है। मनोज तिवारी के तंस कसने पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि वो जहां है उनके लिए बेहतर है और मैं जहां हूं वह मेरे लिए बेहतर है। उनसे एक व्यक्तिगत मेरा रिलेशन है। बड़े भाई के तौर पर हमेशा उनको प्यार करता हूं। वो एक राजनेता है, इसलिए ऐसा बोलते रहते हैं। उनकी बातों पर हम ध्यान नहीं देते। बड़े भाई के तौर पर हमेशा से मैंने उनका सम्मान किया है और आजीवन करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि इधर-उधर की बातें करके ना बिहार और देश का भला हो सकता है और ना ही संगीत का भला हो सकता है।


वही अगले सवाल में पत्रकारों ने खेसारी लाल यादव से पूछा कि भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी आपके साथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं। क्या आप साथ काम करेंगे? मीडिया कर्मियों के इस सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि हमने नहीं सुना है कि उन्होंने यह बातें कही है। हो सकता है आप लोग सुनें होंगे। क्योंकि काजल ने ही मेरे साथ काम करने से मना किया था। कहा था कि मैं आजीवन खेसारी लाल के साथ काम नहीं करूंगी। शायद अब उनका विचारधारा बदल गया हो, अगर वह काम करना चाहती हैं. तो उनका स्वागत है..खेसारी ने आगे कहा कि मैं इतना बड़ा नहीं हूं कि मैं किसी कलाकार को काम दूं और काम करने से मना कर दूं।

पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट