ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य

Bihar Politics: दिल्ली एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर बिहार के मंत्री संतोष सुमन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, इसे राष्ट्रविरोधी कृत्य करार देते हुए कांग्रेस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: दिल्ली में आयोजित एआई समिट में युवा कांग्रेस के द्वारा किए गए प्रदर्शन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक तरफ जहां बीजेपी इसको लेकर कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतर गई है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के सहयोगी दल भी इसको लेकर हमलावर हो गए हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कांग्रेस पर हमला बोला है।


मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि दिल्ली में आयोजित विश्व AI समिट जैसे ऐतिहासिक मंच पर, जहां भारत अपनी प्रतिभा और वैश्विक नेतृत्व से दुनिया को दिशा दे रहा था, वहीं कांग्रेस ने अपनी संकीर्ण और ओछी राजनीति से देश का सिर झुकाने का काम किया।


यह कोई साधारण राजनीतिक असहमति नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मसम्मान और भविष्य पर सीधा प्रहार है। जब भारत विश्व पटल पर अपने नेतृत्व को सशक्त कर रहा है, तब कांग्रेस बार-बार देशविरोधी करतबों में लिप्त दिखाई देती है। यही नहीं, ऐसे मौकों पर उसका भीतर छिपा राष्ट्रविरोधी चेहरा खुलकर सामने आता है।


विश्व मंच पर भारत को कमजोर दिखाने का षड्यंत्र रचने वाली कांग्रेस की यह हरकत निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य है। पूरा देश आक्रोशित है और जवाब चाहता है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा इस घृणित कृत्य की कठोर निंदा करता है और केंद्र सरकार से माँग करता है कि इस राष्ट्रविरोधी आचरण के लिए कांग्रेस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा उसकी राजनीतिक मान्यता तत्काल रद्द की जाए। इतिहास तय है, भारत के खिलाफ खड़े होने वालों का फैसला अंततः जनता की अदालत में होता है, और वहाँ कांग्रेस की हार निश्चित है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता