ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Bihar Politics: प्रकाश पर्व पर तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, गुरु के दरबार में मत्था टेका

Bihar Politics: प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी पहुंचे और गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के दरबार में मत्था टेककर बिहार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान कई मंत्री और जदयू नेता भी मौजूद रहे।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना साहिब के तख्त श्री हरिमंदिर जी में जाकर मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।


इस अवरस पर तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के दरबार में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। 


बता दें कि यह गुरुद्वारा सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान है और सिख धर्म के पांच प्रमुख तख्तों में से एक है। तख्त श्री हरिमंदिर जी की वास्तुकला बहुत ही सुंदर है, जिसमें सिख और मुगल दोनों शैलियों का मिश्रण है। गुरुद्वारा के अंदर गुरु गोबिंद सिंह जी का एक पवित्र कमरा है, जहां उनकी बचपन की वस्तुएं रखी हुई हैं। 


यह गुरुद्वारा सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 1666 में पटना में हुआ था और उन्होंने सिख धर्म को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और सिखों को एक मजबूत और एकजुट समुदाय बनाया। तख्त श्री हरिमंदिर जी उनकी याद में बनाया गया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता