ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

रघुवर ने कहा था- जयचंदों के कारण हारी BJP, जवाब मिला ‘’न जयचंद ने मारा न मूलचंद ने, अहंकारी को उसके अहंकार ने मार डाला’’

JAMSHEDPUR: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद रघुवर दास ने कहा था कि बीजेपी जयचंदों के कारण हारी है. इसके जवाब में जमशेदपुर में कई जगहों पर आज पोस्टर लगाकर जवाब दिया ग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद रघुवर दास ने कहा था कि बीजेपी जयचंदों के कारण हारी है. इसके जवाब में जमशेदपुर में कई जगहों पर आज पोस्टर लगाकर जवाब दिया गया है. जवाब भी उनके ही अंदाज में दिया गया है.

सरयू राय के समर्थन में लगा पोस्टर

पोस्टर पर लिखा है कि ‘’न जयचंद ने मारा न मुलचंद ने, अंहकारी को उसके अहंकार ने मार डाला.’’ पोस्टर पर सरयू राय का फोटो लगा है. इसके अलावे पोस्टर पर एक और शख्स का फोटो हैं. बताया जा रहा है कि पोस्टर पर जिस मुकुल मिश्रा का फोटो है वही पोस्टर लगाए हैं. यह पोस्टर जमेशदपुर में चर्चा में बना हुआ हैं.

रघुवर को हराया चुनाव

बता दें कि झारखंड के सीएम रघुवर दास को हराने वाले सरयू को बीजेपी ने जमशेदपुर पश्चिमी सीट से टिकट नहीं दिया था. जिससे गुस्से में आकर सरयू ने निर्दलीय जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी और झारखंड के सीएम को बुरी तरह से हरा दिया. राय ने यह भी आरोप लगाया था कि रघुवर ने उनकी टिकट को जान बूझकर कटवाया था. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने  झारखंड में 65 पार की नारा दिया था. 65 पार के चक्कर में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों को भी किनारा कर दिया था. जिसके कारण बीजेपी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. 65 के चक्कर में वह 25 पर पहुंच गई और सत्ता भी खो दी.



टैग्स