ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

PATNA NEWS: स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करने का स्मार्ट तरीका, सब कुछ रिमोट से हो रहा था कंट्रोल, विभाग ने 5.38 लाख का ठोका जुर्माना

PATNA: बिजली चोरी को कम करने के लिए पूरे पटना शहर में स्मार्ट मीटर लगाया गया और ओपेन केबल को कवर किया गया। लेकिन कुछ लोग आज भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों ने स्मार्ट मी

PATNA NEWS: स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करने का स्मार्ट तरीका, सब कुछ रिमोट से हो रहा था कंट्रोल, विभाग ने 5.38 लाख का ठोका जुर्माना
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिजली चोरी को कम करने के लिए पूरे पटना शहर में स्मार्ट मीटर लगाया गया और ओपेन केबल को कवर किया गया। लेकिन कुछ लोग आज भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों ने स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करने का स्मार्ट तरीका इजाद कर लिया है। रिमोट से बिजली चोरी करने का अनोखा मामला पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ की गयी और एक रिमोट तैयार किया। 


रिमोट से ही बिजली की चोरी की जा रही थी। बिजली की खपत ज्यादा होने पर स्मार्ट मीटर को रिमोट से बंद कर दिया जाता था। पटना के ग्रामीण क्षेत्र गौरीचक में बिजली चोरी का यह हाइटेक तरीका लोग अपना रहे हैं। बिजली चोरी का खुलासा होने के बाद विभाग ने 5 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना ठोका और गौरीचक थाने में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया। इंजीनियरों ने जब मीटर की जांच की तब 11.304 किलोवाट लोड की खपत पाई गयी। टीम ने मीटर और रिमोट को जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए भेजा गया है।


 जिससे पता चलेगा कि स्मार्ट मीटर में आखिर कौन सा डिवाइस लगाया गया है जो रिमोट से काम करता है। दरअसल जिस बिजली उपभोक्ता के घर छापेमारी की गयी वो आटा चक्की और तेल मिल चलाते हैं। मिल के लिए विनोद राय ने 15 किलोवाट का थ्री फेज कनेक्शन ले रखा था। बिजली विभाग ने गौरीचक इलाके में स्मार्ट मीटर लगा दिया है। विनोद राय के मिल में भी स्मार्ट मीटर लगा हुआ था। लेकिन स्मार्ट मीटर के साथ छेड़खानी कर उसका सील तोड़ा गया और उसमें डिवाइस लगाया गया। 


डिवाइस लगाने के बाद फिर से मीटर को सील कर दिया गया। सील को देखकर किसी को यह शक नहीं होता था कि स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ की गयी है और इसके अंदर डिवाइस लगाई है। जब आटा चक्की चलाना होता था तब स्मार्ट मीटर रिमोट से बंद कर दिया जाता था और जब बिजली का काम नहीं होता था तब रिमोट से ही स्मार्ट मीटर को बंद कर दिया जाता था।


 लेकिन विनोद राय की यह चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। किसी ने इस बात की सूचना बिजली विभाग तक पहुंचा दी। जिसके बाद मसौढ़ी अनुमंडल के सहायक विद्युत अभियंता चंद्रमणि निराला उनके मिल पर पहुंचे और मीटर की जांच की। तब बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा हुआ। रिमोट वाला डिवाइस यदि कोई लगाने को कहता है तब इसकी सूचना बिजली विभाग को दें क्योंकि पैसे की लालच में यदि आप इसे लगवा लेते हैं तो आगे जाकर परेशानी आपकों ही झेलनी पड़ेगी। इसलिए किसी तरह का डिवाइस अपने स्मार्ट मीटर में ना लगाएं और ना ही मीटर के साथ छेड़छाड़ करें यदि ऐसा किये तो तुरंत मैसेज बिजली विभाग को चली जाएगी। 


टैग्स