ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

पटना में मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले को पुलिस ने दबोचा, कांग्रेस नेता आशुतोष शर्मा अरेस्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया है. बिहार बंद के दौरान डाकबंगला चौराहे पर मीडियाकर्मियो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया है. बिहार बंद के दौरान डाकबंगला चौराहे पर मीडियाकर्मियों को निशाना बनाने वाले को पुलिस ने धर दबोचा है. शनिवार को एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद की ओर बिहार बंद बुलाया गया था. जिसमें कांग्रेस नेता आशुतोष शर्मा ने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी किया था. जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. 


शनिवार को बंद समर्थकों ने पुलिसवालों और मीडियाकर्मियों को भी अपना निशाना बनाया था. इस दौरान उन्होंने प्राइवेट न्यूज़ चैनल और अख़बार के पत्रकारों और फोटोग्राफर को जमकर पीटा था. इतना ही नहीं बंद समर्थकों ने उनके कैमरे, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी तोड़ दिए थे. उपद्रवियों ने पटना में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर दिनेश कुमार को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया था. जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े थे. 



फोटोग्राफर मोहन शर्मा, रिपब्लिक टीवी के बिहार रीजनल एडिटर प्रकाश सिंह, रिपब्ल्कि भारत के वीडियो जर्नलिस्ट सूरज को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया था. पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रकाश सिंह के साथ बंद समर्थकों ने धक्का-मुक्की की थी. जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस नेता आशुतोष शर्मा का हाथ था. एबीपी के वीडियो जर्नलिस्ट रंजीत कुमार के साथ भी डाकबंगला चौराहे पर ही मारपीट हुई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार करवाई में जुटी  अंततः पुलिस ने आशुतोष को धर दबोचा.



टैग्स