ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: छपरा के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकला युवक राजन साह गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर जांच की मांग की।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरी पंचायत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजन साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजन शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। 


परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सहाजितपुर थाना में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बहियारा पुल के पास खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान युवक गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में बहियारा पुल के पास मिला। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए पीएचसी बनियापुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


स्थानीय लोगों के अनुसार राजन एक स्थानीय गैरेज में अपने एक साथी के साथ काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही एकमा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल तथा पीएचसी का निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।


वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी सूचना के पुलिस शव को इलाज के बहाने छपरा ले गई, पोस्टमार्टम कराया और शव को घर के दरवाजे पर छोड़ गई। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता