ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: बिहार में डॉक्टर की लापरवाही से मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया भारी हंगामा

Bihar News: सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया।


जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय तारा मुनि देवी, जो तरैया थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी संदीप शर्मा की पत्नी हैं, को प्रसव पीड़ा होने पर पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि आशा कार्यकर्ताओं ने महिला को बहला-फुसलाकर मढौरा के एक निजी अस्पताल (RPC Hospital) में ले जाया, जहां चिकित्सक और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई गईं।


हालत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण पहले नवजात शिशु और उसके बाद महिला की मौत हो गई। बताया गया कि जब बच्चा मृत पाया गया, अस्पताल स्टाफ ने चुपके से एम्बुलेंस बुलाकर परिजनों से कहा कि महिला की हालत गंभीर है और उन्हें छपरा ले जाना होगा। रास्ते में ही तारा मुनि देवी की मौत हो गई।


परिजन जब मृत महिला को निजी अस्पताल वापस लेकर पहुंचे, तो वहां स्टाफ गायब था। इस पर ग्रामीण अस्पताल परिसर में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


स्थानीय लोगों के अनुसार, रेफरल अस्पताल मढौरा के चिकित्सक प्रभारी डॉक्टर R.N. Tiwari इस निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना पर पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता