ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Bhumi: विजय सिन्हा का भूमि सुधार अभियान फिर हुआ शुरू, 28 जनवरी को इस जिले के CO के खिलाफ लोगों की सुनेंगे शिकायत

Bihar Bhumi: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नेतृत्व में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद फिर शुरू होने जा रहा है. 28 जनवरी को गया में CO और राजस्व कर्मियों के सामने आम लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी.

Bihar Bhumi
सीओ और राजस्व कर्मी हो जाएं तैयार
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ीं महत्वपूर्ण सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 28 जनवरी 2026 को गयाजी में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री-सह-मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन कन्वेंशन सेंटर, बोधगया, गयाजी में प्रथम पाली में होगा। प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक आमजनों की समस्या सुनी जाएगी। इस दौरान विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आमलोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। आमलोगों में से कुछ आवेदनों का अंचल वार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को आवेदनकर्ता के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी। इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।


दिनांक 28 जनवरी को आयोजित होने वाले माननीय उप मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान सभी अंचल अधिकारी, सभी अमीन ,सभी राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके लिये केवल चिकित्सा अवकाश एवं उपार्जित अवकाश को छोड़कर पूर्व में स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त माने जाएंगे। आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 09 बजे से 11 बजे तक कन्वेंशन सेन्टर में अंचलवार लगाए गए काउंटर पर किया जाएगा। 


आवेदन के साथ अंचल का नाम, अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर जरूर डालने की अपील की गई है। इससे आमलोगों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी मैसेज से मिलती रहेगी। आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि जिस समस्या हेतु वो जनकल्याण संवाद में आ रहे हैं, पूर्व में अगर उसके लिये अधिकारियों के समक्ष कोई आवेदन दिया है तो उसे भी अवश्य संलग्न करें। महत्वपूर्ण यह है कि यहां मिले सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर सभी पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


दूसरी पाली में अपराह्न 3:30 बजे से 6:00 बजे तक राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राजस्वकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक महाबोधि संस्कृति केंद्र, बोधगया में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त, समाहर्ता, अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बन्दोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी समेत सभी ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की आंकड़े के साथ समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अभियान बसेरा 2 की स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा होगी।


भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की मंशा है कि  दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस और ई मापी समेत सभी ऑनलाइन सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने से भूमि अभिलेख अपडेट होंगे। इसका लाभ राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के कार्य में भी मिलेगा। इससे राज्य में भूमि विवाद में भी भारी कमी आएगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा। 


उपमुख्यमंत्री ने आमजनों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में भूमि सुधार से संबंधित कार्यों के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी जिले में एक–एक राजस्व ग्राम वार सभी कार्यों की समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय सीमा में मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए जा रहे हैं। अभी प्रमंडल मुख्यालय में समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसके बाद जिलावार समीक्षा होगी। सुधार के दृष्टिकोण से शुरू इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समयबद्ध तरीके से उनका कार्य कराकर उन्हें परेशानी से बचाना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता