ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में बनेंगे AI और लैंग्वेज लैब, हाईटेक शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम

Bihar School News: बिहार सरकार सरकारी विद्यालयों में एआई लैब और लैंग्वेज लैब स्थापित कर हाईटेक शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इससे बच्चे निजी स्कूलों के छात्रों से तकनीकी शिक्षा में पीछे नहीं रहेंगे।

Bihar School News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार सरकार अब अपने सभी सरकारी विद्यालयों को हाईटेक बनाएगी। राज्य के 31,297 मध्य विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित लैब और लैंग्वेज लैब स्थापित की जाएगी, ताकि बच्चे निजी विद्यालयों के छात्रों से तकनीकी और AI शिक्षा में पीछे न रहें। केंद्र सरकार इस पहल के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होगी।


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि वैश्विक शिक्षा की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर इंटीग्रेटेड साइंस एंड टेक्नोलॉजी लैब और नवाचार को बढ़ावा देना प्राथमिकता में है। वर्तमान में 4,621 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इंटीग्रेटेड साइंस लैब स्थापित की जा चुकी है। इस वर्ष 3,991 अन्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस तरह की लैब लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।


केंद्र सरकार की ओर से अटल टिंकरिंग लैब और रोबोटिक्स लैब भी स्थापित की जा रही है, ताकि सरकारी विद्यालयों के छात्र अत्याधुनिक तकनीक और विज्ञान के प्रयोग सीख सकें और तकनीकी दक्षता में निपुण बन सकें। नीतीश सरकार का लक्ष्य है कि हर छात्र 12वीं कक्षा तक स्मार्ट क्लास, इंटीग्रेटेड साइंस लैब और AI आधारित लैब से परिचित हो जाए। 


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार, छात्र कम से कम दो भाषाओं में दक्ष हों। इसके लिए सरकारी विद्यालयों में एआई लैब, लैंग्वेज लैब, आईसीटी (सूचना एवं संचार तकनीक) लैब, साइंस लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता