1st Bihar Published by: Updated Dec 22, 2019, 3:11:21 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना के प्राइवेट स्कूलों में 'मिशन एडमिशन' का शुरू हो चुका है। खासकर पटना के मिशनरी स्कूलों ने एडमिशन के लिए फार्म मिलने की तारीखों का एलान कर दिया है। पटना के दो प्रमुख मिशनरी स्कूलों ने एडमिशन फॉर्म मिलने की डेटशीट जारी कर दी है।
पटना का लोयोला मांटफोर्ट मांटेसरी होम और नोट्रेडेम मांटेसरी स्कूल अगले 11 और 12 जनवरी को स्कूल का एडमिशन फॉर्म जारी करेगा। मांटेसरी वन में एडमिशन के लिए ये फार्म जारी किए जाएंगे।
लोयोला स्कूल मैनेजमेंट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को सुबह 8 से 12 बजे तक ए़डमिशन फॉर्म स्कूल के काउंटर पर उपलब्ध होंगे। स्कूल की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक मांटेसरी वन में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31मार्च 2020 को चार साल होनी चाहिए। वहीं नोट्रेडेम एकेडमी में सुबह 8 से 11.30 बजे तक ही काउंटर खुलेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...