ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय झारखंड दौरे पर, केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

RANCHI: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. आज वह रांची आ रहे हैं. उनके साथ में उनकी पत्नी सविता कोविंद भी आएंगी. दीक्षांत समारोह में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. आज वह रांची आ रहे हैं. उनके साथ में उनकी पत्नी सविता कोविंद भी आएंगी.  

 दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

दौरे के बारे में बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दोपहर 1:35 बजे वायुसेना के विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से राजभवन जाएंगे. कुछ देर आराम करने के बाद वह करीब चार बजे मनातू स्थित केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रांची में कड़ी कर दी गई है. 

29 फरवरी को गुमला में 

राष्ट्रपति ने 29 फरवरी को गुमला जाएंगे. यहां पर विकास भारती के कार्यक्रम में शामिल होंगे. गुमला में एक घंटा तक रहेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ दिन के एक बजे देवघर पहुंचेंगे. यहां पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर जायेंगे और पूजा अर्चना करेंगे.  पूजा के बाद देवघर सर्किट हाउस में आराम करेंगे फिर हेलीकॉप्टर से रांची आएंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे.