ब्रेकिंग
मेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देश

जाति की राजनीति करने वालों की दुकान होगी बंद, विजय सिन्हा बोले- कुढ़नी में जमानत भी नहीं बचेगी

PATNA: आने वाले पांच दिसंबर को बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है। एक तरफ जहां जे

जाति की राजनीति करने वालों की दुकान होगी बंद, विजय सिन्हा बोले- कुढ़नी में जमानत भी नहीं बचेगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आने वाले पांच दिसंबर को बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है। एक तरफ जहां जेडीयू कुढ़नी में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करने का दावा किया है तो वहीं बीजेपी ने का दावा है कि इस बार कुढ़नी में कमल खिलना तय है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा है कि आने वाले समय में बिहार में जाति की राजनीति करने वाले लोगों की दुकानदारी बंद हो जाएगी और ऐसे लोगों की जमानत तक नहीं बचने वाली है।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी अच्छे बहुमत से जीतने जा रही है। अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में वहां का जनादेश आने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने वीआईपी की तरफ से कुढ़नी में भूमिहार जाति से उम्मीदवार उतारने पर जोरदार हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा है कि जाति की राजनीति करने वाले किसी भी जाति के लोगों को कोई लाभ नहीं पहुंचा सकते हैं। 


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जाति की राजनीति करने वाले लोगों की दुकानदारी बंद हो जाएगी। जो लोग जाति नहीं बल्कि जमात की बात करेंगे और सबके विकास की बात करेंगे उन लोगों की ही राजनीति चमकेगी। जो जाति की राजनीति करने वाले दल और परिवारवाद के बल पर सत्ता को हासिल करने वाले लोग हैं, उनकी चुनाव में जमानत नहीं बचेगी।