ब्रेकिंग
‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, 2 बच्चों समेत 4 की मौत

RANCHI: सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे सात लोगों को कार ने रौंद डाला है. जिससे घटनास्थल पर ही 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. यह घटना चांडिल के चौका थाना क्षेत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे सात लोगों को कार ने रौंद डाला है. जिससे घटनास्थल पर ही 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. यह घटना चांडिल के चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गांव के पास की है. 

कार की रफ्तार थी तेज

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि की कार की तेज गति से आ रही थी और किनारे खड़े सभी लोगों को रौंदा डाला. हादसे के बाद कार आगे जाकर पेड़ से टकरा गई. घटनास्थल पर ही नीमडीह थाना के पारगामा की सूरजमनी महतो एवं उसकी सास तथा झाबरी के चांदमनी महतो और उसका बेटा रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

कार सवारों को लोगों ने पीटा

घटना से नाराज लोगों ने कार सवारों की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान जैप जवानों की बस आ रही थी और आरोपी बस में चढ़कर गया. जवान भी आरोपी को बचाने लगे. जिससे नाराज लोगों ने पुलिस की बस में  तोड़ फोड़ कर दिया. बताया जा रहा है कि सभी लोग रामचरित्र मानस का पाठ सुनने के लिए गए हुए थे और लौटने के दौरान ही यह हादसा हुआ है.