ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को हुआ कोरोना, बोले.. कोविड के साथ मूड और जोश भी पॉजिटिव

DESK : पिछले साल लॉकडाउन के समय लोगों की मदद को सामने आये बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को कोरोना हो गया है. सोनू ने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी है. उन्होंन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को हुआ कोरोना, बोले.. कोविड के साथ मूड और जोश भी पॉजिटिव
First Bihar
2 मिनट

DESK : पिछले साल लॉकडाउन के समय लोगों की मदद को सामने आये बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को कोरोना हो गया है. सोनू ने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी है. उन्होंने बताया है कि उन्होंने सारी सावधानियां बरतते हुए, खुद को क्वारंटाइन कर लिया है.


सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, ''मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. मैंने सावधानी के साथ खुद को क्वारनटीन कर लिया है और अपना ख्याल रख रहा हूं. लेकिन चिंता मत लीजिए इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है. याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं.''  



सोनू ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने मैसेज की शुरुआत में लिखा, ''कोविड- पॉजिटिव. मूड और जोश- सुपर पॉजिटिव.'' इससे साफ है कि सोनू सूद आज भी लोगों की मदद को तैयार खड़े हैं और हार नहीं मान रहे हैं. यही उनके फैंस और अन्य देशवासियों के लिए प्रेरणा है.


आपको बता दें कि सोनू सूद ने साल 2020 में लगे लॉकडाउन के समय मजदूरों की मदद कर सभी एक दिल जीत लिया था. इसके बाद से अभी तक सोनू सूद अनगिनत लोगों की मदद कर चुके हैं. उन्होंने लोगों के इलाज, विदेश से भारत वापसी, भारत में अपने घर वापसी से लेकर कई चीजों में लोगों की मदद की है. 

टैग्स