ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

BJP ने सरयू राय से राज्यसभा चुनाव में मांगा समर्थन, चुनाव के दौरान बीजेपी ने टिकट काट किया था अपमानित

RANCHI: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तिकड़मबाजी जारी है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को दौरान जिस सरयू राय को पार्टी से किनारा कर दिया और टिकट तक नहीं दिया अब उसके पास

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तिकड़मबाजी जारी है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को दौरान जिस सरयू राय को पार्टी से किनारा कर दिया और टिकट तक नहीं दिया अब उसके पास समर्थन मांगने के लिए पहुंची है. 

दीपक प्रकाश ने की मुलाकात

झारखंड से बीजेपी उम्मीदवार दीपक प्रकाश ने निर्दलीय विधायक सरयू राय से जाकर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दीपक ने सरयू से समर्थन मांगा है. लेकिन सरयू ने कोई भरोसा नहीं दिया है. सरयू से दूसरे उम्मीदवारों ने भी संपर्क किया है. 

क्या भूल जाएंगे अपमान

विधानसभा चुनाव को दौरान बीजेपी ने मंत्री रहते हुए भी सरयू राय का टिकट काट दिया था. सीनियर नेता और लगातार चुनाव जीतने वाले सरयू को पार्टी ने रघुवर दास के इसारे पर किनारा कर दिया था, लेकिन सरयू राय भी रघुवर से पंगा लेने में पीछे नहीं रहे. सरयू जिस सीट से चुनाव जीतते थे उसको छोड़कर वह रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव में निर्दलीय उतरे और रघुवर को हरा दिया. अब सवाल है कि क्या इस अपमान को भूल सरयू बीजेपी के उम्मीदवार को वोट देंगे. इस बात को लेकर ही किसी बीजेपी के सीनियर नेताओं ने सरयू से संपर्क करने के बदले सीधे उम्मीदवार को ही उनके पास भेज दिया. बता दें कि झारखंड में दो सीटे राज्यसभा की खाली हुई है. इसमें जेएमएम ने शिबू सोरेन और कांग्रेस ने शहजादा अनवर और बीजेपी ने दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है. 


टैग्स