ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJ

बिहार: ट्रक के चक्के में फंसकर घसीटाता रहा बाइक सवार, साले बहनोई की मौके पर मौत

PURNIA: सड़क दुर्घटना देश की एक बड़ी समस्या बन गई है. सड़क दुर्घटना के कारण कई लोग असमय रहते काल के गाल में समा चुके हैं. फिर भी सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. खबर बिहा

बिहार: ट्रक के चक्के में फंसकर घसीटाता रहा बाइक सवार, साले बहनोई की मौके पर मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PURNIA: सड़क दुर्घटना देश की एक बड़ी समस्या बन गई है. सड़क दुर्घटना के कारण कई लोग असमय रहते काल के गाल में समा चुके हैं. फिर भी सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत हो गयी. बताया जा रहा है ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई.


जानकारी के अनुसार गुलाबबाग के गुंडा चौक और बेलौरी के बीच बायपास रोड पर अब्दुल्ला नगर में गुरुवार को यह हादसा हुआ. इस हादसे में टैंकर में आग लग गयी. टैंकर ड्राईवर और खलासी मौके से फरार हो गये. मृतकों की पहचान संतोष मंडल और पुनीत मंडल के रूप में की गयी. दोनों रिश्ते में साला-बहनोई थे.


जानकारी के मुताबिक दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टैंकर के चपेट में आते ही बाइक सवार और उसकी बाइक ट्रक के अगले चक्के में फंस कर काफी दूर तक घसीटाता चला गया. इस क्रम में बाइक की टंकी से पेट्रोल गिरते ही आग लग गयी. जिससे ट्रक में आग लग गई. जिससे एक बाइक सवार पूरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरा बाइक सवार टैंकर के पीछे के चक्के से दब गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

टैग्स