1st Bihar Published by: Updated Dec 21, 2019, 8:46:44 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बुलाये गए बंद के दौरान कुल 13 उपद्रवियों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस की ओर से सभी जिलों में की गई कार्रवाई में 14 मामले दर्ज किये गए हैं. एडीजी जीतेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि उपद्रवियों के ऊपर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
शनिवार को राजद की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया था. इस दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में हिंसक घटनाएं हुईं. पटना में बंद के दौरान उपद्रव में 6 लोगों को गोली लगी. जिनका इलाज पटना एम्स में कराया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव घायलों से मिलने एम्स पहुंचे. जहां उन्होंने जख्मियों का हाल जाना.
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी घायलों से मिलने एम्स पहुंचे. उन्होंने बताया कि लगभग एक दर्जन लोग जख्मी है. सभी का इलाज चाल रहा है. मुख्यालय एडीजी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. बंद के दौरान हिरासत में लिए गए 1550 लोगों को रिहा कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है. जिनके ऊपर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...