ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

एक्ट्रेस कंगना रनौत को हुआ कोरोना, बोलीं.. इस वायरस को खत्म कर दूंगी

DESK : कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे आ चुके हैं. वहीं, अब इसकी जद में एक्ट्रेस कंगना रानौत भी आ गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जर‍िए अ

एक्ट्रेस कंगना रनौत को हुआ कोरोना, बोलीं.. इस वायरस को खत्म कर दूंगी
First Bihar
4 मिनट

DESK : कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे आ चुके हैं. वहीं, अब इसकी जद में एक्ट्रेस कंगना रानौत भी आ गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जर‍िए अपने कोव‍िड टेस्ट की रिपोर्ट साझा की और बताया कि वे कोरोना पॉज‍िट‍िव हैं. इसी के साथ कंगना ने अपना हालचाल भी शेयर किया है.


कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर ध्यान में लीन अपनी फोटो शेयर कर कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की खबर दी है. कंगना ने लिखा- 'मुझे पिछले कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी और आंखों में हल्की जलन भी थी. हिमाचल जाने की सोच रही थी इसल‍िए आज मैंने टेस्ट करवाया जब पता चला कि मैं कोरोना पॉज‍िट‍िव हूं. मैंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है. मुझे अंदाजा नहीं था कि ये वायरस मेरे शरीर के अंदर पार्टी कर रहा है, अब जब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे खत्म कर दूंगी. लोगों, प्लीज किसी को भी खुद से जीतने की ताकत ना दें. अगर आप डरे हुए हैं तो ये आपको और भी डराएगा. आइए इस कोव‍िड-19 का खात्मा करें. ये कुछ नहीं बस एक छोटे समय का फ्लू है जिसे बहुत अटेंशन मिली और अब ये लोगों को डरा रहा है. हर हर महादेव'. 




कोरोना से संक्रमित होने की खबर के बाद कंगना के फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.  उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग उन्हें 'गेट वेल सून' बोल रहे हैं. आपको बता दें कि अपने बेबाक अंदाज़ की वजह से कंगना रनौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. बीते दिनों बंगाल चुनाव और सीएम ममता बनर्जी पर टिप्पणी करने की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया था, जिस वजह वह अभी भी चर्चा में बनी हुई हैं. 

टैग्स