ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

JHARKHAND ELECTION : 10 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लडेंगे मांझी,कहा -सीट पर चलेगी चर्चा

PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को यह घोषणा की। उन्होंने कह

JHARKHAND ELECTION : 10 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लडेंगे मांझी,कहा -सीट पर चलेगी चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में हैं इसलिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा चल रही है। हमें जो भी सीट मिलेगी उस पर चुनाव लड़ेंगे। मांझी ने हाल ही में तेजप्रताप यादव के चूहा खाने वाले बयान पर भी पलटवार किया।


हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी जरूर चुनाव लड़ेगी। मांझी ने बातचीत में कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने चतरा में बैठक की है, जिसमें हम के दस सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है।


उन्होंने कहा कि हम एनडीए (NDA) में हैं, इसलिए इस पर चर्चा चल रही है। हमें जो भी सीट मिलेगी, उस पर चुनाव लड़ेंगे मगर यह तय है कि 'हम' झारखंड में चुनाव लड़ेगा।


वहीं, केंद्रीय मंत्री ने लालू के लिए भी काफी कुछ बोला। उन्होंने कहा कि वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है, अगर फिर भी उनके यहां कोई 'चूहा' ज्यादा उछल रहा है, तो हमारे यहां भेज दें हम दो मिनट में उसे देख लेंगे।


इधर, तेजस्वी यादव के द्वारा नीतीश कुमार को अस्वस्थ बताए जाने के सवाल पर मांझी ने कहा कि वह डॉक्टर हैं क्या? नीतीश कुमार लगातार बैठकें कर रहे, बाढ़ का दौरा किया है। वह बेहतर काम कर रहे हैं।