जुर्मBihar crime: प्रशिक्षु दारोगा की बहन की हत्या का खुलासा ,बचपन का दोस्त निकला कातिल
Bihar crime: पटना में प्रशिक्षु दारोगा की बहन संजना कुमारी की नृशंस हत्या ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। बचपन के दोस्त सूरज ने सिर्फ शादी तय हो जाने की नाराजगी में पहले संजना की गला रेत कर हत्या की और फिर गैस से जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।











