ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: Reel बनाने का नशा! मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक दारोगा का वीडियो वायरल, मोतिहारी में नकली AK47 के साथ 6 लड़के अरेस्ट

Bihar News: सोशल मीडिया पर वायरल होने की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि रील बनाने के दौरान कानून की परवाह भी नहीं की जा रही है हालांकि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन भी ले रही है लेकिन जब पुलिसकर्मी ही यह काम करने लगे तो इसे क्या कहेंगे.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रील का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। वायरल होने के चक्कर में युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। रील बनाने के चक्कर में उन्हें कानून का भी ख्याल नहीं रहता। हद तो तब जब पुलिसकर्मी भी रील बनाते नजर आते हैं। ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर और मोतिहारी से ऐसा ही मामला सामने आया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर वर्दी में एक ट्रैफिक दारोगा का भोजपुरी गाने का रील तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे दारोगा जी, भोजपुरी गाने पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में यातायात थाना के दारोगा मॉर्गन कुमार काजीमोहम्मदपुर इलाके में स्थित लंगट सिंह महाविद्यालय कॉलेज परिसर में गाड़ी में बैठकर भोजपुरी गाने पर रिल बनाकर मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


उधर, मोतिहारी में रिल्स के चक्कर में रियल लाइफ खतरे में पड़ गई है। पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहन कर रील बनाने वाले 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यूट्यूबर्स को पुलिस की वर्दी पहन कर Ak47 जैसी दिखने वाले दोनकली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस को यह जानकारी मिली थी लखौरा थाना इलाके के पांच युटुबर रील बनाने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल कर रहे थे। नकली Ak-47 बंदूक को लेकर घण्टो घण्टे रिलसब से बनाकर पैसे कमाने में जुटे थे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 यूट्यूबर्स को नकली बन्दूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।