1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 13 Feb 2026 04:35:10 PM IST
- फ़ोटो Google
Patna Traffice: शिवरात्री के मौके पर पटना का ट्रैफिक रूट बदला रहेगा. इस संबंध में ट्रैपिक एसपी,एसएसपी और पटना जिलाधिकारी का संयुक्त आदेश जारी हुआ है. संयुक्त आदेश में कहा है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाया जाना है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी विभिन्न समितियों के द्वारा पटना के अलग-अलग स्थानों से शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह शोभा यात्रा 15 तारीख को शाम 3 बजे से अलग-अलग रूटों से निकलकर खाजपुरा शिव मंदिर, बेली रोड, पटना में आयेगी, जहां भव्य अभिनंदन समारोह किया जायेगा। इस अवसर पर एम्बुलेंस /अग्निशमन व अन्य अति आवश्यक वाहनों को छोड़कर वाहनों का रूट बदला रहेगा.
संयुक्त आदेश में कहा गया है कि पटना के नेहरू पथ (बेली रोड) में राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे से डुमरा टी0ओ0पी0 मोड़ से जगदेवपथ मोड़ तक सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन नहीं होगा। नेहरू पथ में रूकनपुरा से चिड़ियाखाना गेट नं0-01 तक नगर सेवा / सिटी राईड बस / सी० एन०जी० बसों का परिचालन फ्लाईओवर के उपर से होगा। नेहरू पथ (बेली रोड) में जगदेव पथ मोड़ से हवाई अड्डा / आयकर गोलम्बर / पटना जंक्शन की ओर आने वाले ऑटो / व्यावसायिक वाहन जगदेव पथ मोड़ से दक्षिण जगदेव पथ रोड में डायवर्ट किया जायेगा जो फुलवारी जेल मोड़ होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
इसके साथ ही, नेहरू पथ (बेली रोड) से दीघा / राजीवनगर / ए०जी० कॉलोनी जाने वाले छोटी वाहन को पाया नं0-04 (अम्बेदकर पथ मोड़) से अम्बेदकर पथ में डायवर्ट किये जायेंगे जो अम्बेदकर पथ से मौर्या पथ होते हुए आशियाना-दीघा रोड से गंतव्य की ओर जा सकेंगे। नेहरू पथ (बेली रोड) में डुमरा टी०ओ०पी० मोड़ से पूरब से पश्चिम जाने वाले वाहनों को डुमरा टी०ओ०पी० से दक्षिण हवाई अड्डा पश्चिमी गेट की ओर डायवर्ट किये जायेंगे जो हवाई अड्डा पश्चिमी गेट से फुलवारी जेल मोड़ से जगदेवपथ होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
नेहरू पथ (बेली रोड) में पूरब से पश्चिम आशियाना / दीघा की ओर जाने वाले वाहन राजाबाजार, फ्लाईओवर के उपर से होते हुए रूकनपुरा से रूपसपुर पुल नीचे (विजयनगर) से यू-टर्न लेकर पुनः रूकनपुरा से फ्लाईओवर नीचे से अम्बेदकर पथ होकर जा सकेंगे। आशियाना-दीघा रोड से नेहरू पथ (बेली रोड) में पश्चिम / पूरब की ओर जाने वाले वाहन आशियाना-दीघा रोड में पासपोर्ट ऑफिस मोड़ से अम्बेदकर पथ होते हुए जगदेवपथ मोड़ के पास नेहरू पथ (बेली रोड) में जायेंगे अथवा जगदेवपथ से फुलवारी जेल मोड़ होते हुए आगे पूरब की तरफ जा सकेंगे।