ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवन सिंह ने मां के साथ भावुक तस्वीर शेयर की, पत्नी ज्योति ने भी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

बिहार न्यूज
ज्योति सिंह ने भी सास के लिए की प्रार्थना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद पवन सिंह के फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सासू मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।


पवन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हॉस्पिटल से मां के साथ एक भावुक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रतिमा देवी अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं, जबकि पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर मां की तबीयत को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है।


तस्वीर शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा, “माई हमार दुनिया।” इस छोटे से संदेश के जरिए उन्होंने मां के प्रति अपने गहरे लगाव और इस मुश्किल वक्त में अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।


दोस्त ने भी शेयर की अस्पताल की तस्वीर

पवन सिंह के करीबी दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी उनकी मां के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रतिमा देवी के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने लिखा कि पवन सिंह की पूज्य माता जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और सभी लोग मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करें।


पत्नी ज्योति सिंह ने भी सास के लिए की प्रार्थना

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास प्रतिमा देवी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना की। ज्योति सिंह ने लिखा कि भगवान उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ करें और उत्तम स्वास्थ्य के साथ लंबी उम्र प्रदान करें।


मां के बेहद करीब हैं पवन सिंह

पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी के बेहद करीब माने जाते हैं। वह कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से अपनी मां के प्रति अपने लगाव का जिक्र कर चुके हैं। छठ पूजा हो या कोई पारिवारिक आयोजन, पवन सिंह अक्सर अपनी मां के साथ नजर आते हैं। हाल ही में अपने रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में भी पवन सिंह मां के पैर दबाते हुए भावुक नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने मां के प्रति अपने गहरे लगाव को जाहिर करते हुए कहा था, “माई खत्म तो पवन खत्म।” पवन सिंह की मां की तबीयत खराब होने की खबर के बाद अब उनके फैंस सोशल मीडिया पर प्रतिमा देवी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। 

टैग्स