ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में हत्याओं का सिलसिला जारी, एक और कांड के बाद NH-28 जाम

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में मजदूर की हत्या के बाद लोगों ने NH-28 जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया है। FSL टीम जांच में जुटी, लगातार हो रही हत्याओं से शहर में दहशत।

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ताजा घटना मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र की है, जहां एक मजदूर की हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुजफ्फरपुर-मोतिहारी मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है।


16 मई 2025 की सुबह मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मजदूर की हत्या कर उसका शव सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस की देरी और कार्रवाई में ढिलाई से नाराज ग्रामीणों ने NH-28 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में पुलिस और FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। FSL ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जिसमें खून के नमूने और अन्य सबूत शामिल हैं, ताकि हत्या के कारणों और दोषियों का पता लगाया जा सके।


यह घटना मुजफ्फरपुर में हाल के दिनों में हुई कई हत्याओं की कड़ी का हिस्सा है। 15 मई को पताही के L.P. शाही कॉलेज के पास दो लोगों पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई। इसके अलावा, 16 मई को ही एक पैक्स अध्यक्ष के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, और इस घटना से दो महीने पहले उसके चचेरे भाई की भी हत्या हुई थी। अप्रैल 2025 में भी मुजफ्फरपुर में कई आपराधिक घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर और एक लव ट्रायंगल से जुड़ी हत्या शामिल थी। 


मनोज कुमार की रिपोर्ट