ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: बिहार के सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त चौकीदार की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार   के सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सेवानिवृत्त चौकीदार की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पचफेड़ा गांव की बताई जा रही है। मृतक चौकीदार 80 वर्षीय गोपाल चौधरी थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।


मीरगंज थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया गोपाल चौधरी रोज की तरह बुधवार रात को अपने घर के बाहर खाट पर सोए थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बदमाशों के हमले में गोपाल चौधरी के सिर पर कई गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 


हत्यारों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था ताकि चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दे सके। मृतक का चेहरा चेहरा मच्छरदानी से ढंक दिया था। गुरुवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो खाट पर लहूलुहान शव देख सन्न रह गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। 


मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए हैं। हत्या को अंजाम देने वालों की तलाश जारी है। जल्द ही पुलिस मामले की स्पष्टीकरण कर लेगी। बुजुर्ग की निर्मम हत्या से ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।