ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: चचेरी बहन की शादी में हुआ झगड़ा बना जानलेवा, नाच के विवाद में सिपाही चयनित युवक की हत्या

Bihab Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चचेरी बहन की शादी में नाच के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चचेरी बहन की शादी में नाच के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में बुधवार की रात हुई। मृतक की पहचान पटखौली निवासी सुरेंद्र राम के 26 वर्षीय बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि राकेश झारखंड में ट्रक चलाता था। हाल ही में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में उसका चयन हो गया था और मेरिट लिस्ट में भी नाम आ गया था। राकेश बुधवार रात को अपने भाई को खाना देकर फतेहपुर बाजार से घर लौट रहा था। तभी उसके साथ मारपीट की गई। उसके सिर, बाएं गाल, हथेली, कोहनी, छाती, पेट पर जख्म का निशान और दोनों आंख पर सूजन एवं काले रंग के जख्म का निशान पाए गए हैं। मुंह से खून भी बहता हुआ पाया गया था। 


वहीं, परिजनों के द्वारा लाठी-डंडों एवं रॉड से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या के बाद सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था। इसके तहत शव का को घसीट कर कुछ दूरी पर फेंक दिया गया। इस कारण कुछ दूर तक खून के धब्बे गिरे थे। परिजन की ओर से दो दिन पूर्व चचेरी बहन की शादी में नाच के दौरान उपजे विवाद में गांव के ही छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार के चचेरे भाई रवि नंदन प्रसाद के बयान पर गांव के पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें पवन सिंह, बसंत सिंह उर्फ साधु, राजू सिंह, राजन कुमार, जमींदार सिंह और लाल बहादुर सिंह को आरोपी के रुप में नामजद किया गया है। साथ ही हत्याकांड में बसंत सिंह उर्फ साधु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चार-पांच अन्य को भी हिरासत में लिया गया है।


एसडीपीओ सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, हत्या की सूचना पर पीरो इंस्पेक्टर एवं सिकरहट्टा थानाध्यक्ष पर पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश की। टीम घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी संकलन कर जांच के लिए ले गयी। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है। राकेश को पहले धमकी दी गई। इसके 24 घंटे के भीतर ही हत्या कर दी गई। डोली निकलने के दूसरे दिन ही राकेश की अर्थी उठने से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया है।