ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Crime News: 50 साल की महिला ने पति को दी सजा-ए-मौत, 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया

Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने प्रेम प्रसंग में अपने ही पति को मौत की सजा दे दी. 6 टुकड़ों में काट कर उसे ठिकाने लगा दिया.

Crime News
अजब प्रेम की गजब कहानी
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक 50 साल की महिला ने 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में अपने पति को 6 टुकड़ों में काट कर ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने हाथ-पैर और धड़ को तो बरामद कर लिया है सिर की तलाश अब भी जारी है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के बलिया में एक 50 साल की महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करा दी और शव को 6 टुकड़ों में काट कर उसे अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारी है। गिरफ्तार लोगों में मृतक की पत्नी माया देवी, उसका प्रेमी अनिल यादव और उसके दो सहयोगी शामिल हैं।


जानकारी के मुताबिक, बीते 10 मई को बलिया की सिकंदरपुर पुलिस ने किसी व्यक्ति का कटा हुआ हाथ-पैर बरामद किया था। अगले ही दिन व्यक्ति का धड़ एक कुएं से मिला हालांकि उसका सिर अबतक नहीं मिल सका है। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पहला शक मृतक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर गया।


पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो अन्य अभियुक्तों को भी अरेस्ट कर लिया। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि महिला ने 10 मई को पुलिस में पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन बेटी को लाने गए थे।


पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू की। इसी बीच सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में किसी व्यक्ति का कटा हुआ हाथ-पैर मिला। बाद में कुएं से व्यक्ति की धड़ भी पुलिस ने बरामद कर लिया। शिनाख्त हुई तो पता चला कि शव देवेंद्र कुमार की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के साथ दो अन्य को अरेस्ट किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया है कि उन्होंने मृतक के सिर को घाघरा नदी में फेंक दिया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता