ब्रेकिंग
वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦राहुल गांधी घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे, 2029 में भी हारेंगे: अमित शाह का हमला ✦पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦राहुल गांधी घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे, 2029 में भी हारेंगे: अमित शाह का हमला ✦पहले कॉकरोच, अब मक्खी जनता पार्टी की एंट्री; 72 घंटे में 3.3 लाख फॉलोअर्स, 40 लाख व्यूज✦गोपालगंज से बड़ी खबर: सिलेंडर में आग लगने से 17 लोग झुलसे, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को भेजा गया गोरखपुर

मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar Train Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर औराई थाना क्षेत्र के बेनीपुर में बागमती नदी के पास एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 35 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान...

मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Train Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर रविवार सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. औराई थाना क्षेत्र के बेनीपुर में बागमती नदी के पास रेलवे लाइन के नीचे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी.


सुबह रेलवे लाइन के पास शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई. लोगों ने महिला को पहचानने की कोशिश की, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.


जानकारी मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है. पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.


महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या घटना के पीछे कोई और वजह है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल मौत के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.


पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ सकेंगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ महिला के परिजनों का पता लगाने में जुटी है.