ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

Cyber Crime News: महिला ने साइबर 'प्रेमी' के हाथों गंवाए 13.54 लाख रुपये, शातिर तक ऐसे पहुंची पुलिस

ठाणे जिले के मुंब्रा निवासी एक महिला ने पिछले साल अक्टूबर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि एक व्यक्ति ने शादी से संबंधित वेबसाइट के जरिए उससे 13.54 लाख रुपये ठग लिए.

Cyber Crime
Cyber Crime
© Google
User1
2 मिनट

Cyber Crime News: महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले की जांच करते हुए उत्तर प्रदेश में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और लखनऊ-बाराबंकी राजमार्ग पर कार का पीछा करने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

जोन-प्रथम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुभाष बरसे ने बताया कि ठाणे जिले के मुंब्रा निवासी एक महिला ने पिछले साल अक्टूबर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि एक व्यक्ति ने शादी से संबंधित वेबसाइट के जरिए उससे 13.54 लाख रुपये ठग लिए. डीसीपी ने कहा कि ‘उस व्यक्ति ने एक फर्जी ‘प्रोफाइल’ बनाई और खुद को अमेरिका में रहने वाला हीरे एवं आभूषण का एक सफल व्यवसायी बताया. समय के साथ उसने पीड़िता का विश्वास जीत लिया और एक दुर्घटना के बहाने आपातकालीन धनराशि देने समेत विभिन्न बहानों से बड़ी रकम देने के लिए पीड़िता को राजी कर लिया था.

डिजिटल जानकारी के जरिए पुलिस भोपाल के 24 वर्षीय सैलून संचालक जैद फुल खान तक पहुंची. उसने लखनऊ के व्यवसायी एजाज अहमद इम्तियाज अहमद नाम के कथित ‘मास्टरमाइंड’ के बारे में सारी बातें बताईं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय चाय के एक विक्रेता से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर का पता लगाया. उन्होंने कहा कि ‘जब संदिग्ध को पुलिस की मौजूदगी का आभास हुआ, तो उसने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) में भागने का प्रयास किया, जिसके बाद लखनऊ-बाराबंकी राजमार्ग पर पुलिस ने उसका तेज गति से पीछा किया. छह किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसका वाहन जब्त कर लिया. पुलिस ने उसके पास से नौ लैपटॉप, राउटर और मोबाइल फोन बरामद किए. संदिग्ध को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद, उसे 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

टैग्स