ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

BPSC 70वीं परीक्षा में फर्जी महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान खुलासा

BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान रोल नंबर और एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ करने वाली फर्जी महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई। आयोग ने उसकी उम्मीदवारी रद्द कर भविष्य की सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया।

bihar
आयोग ने की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान एक फर्जी महिला अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। इस गंभीर अनियमितता के बाद आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित महिला को भविष्य में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।


आयोग के अनुसार, उक्त महिला अभ्यर्थी ने अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ की थी। उसने किसी अन्य चयनित महिला अभ्यर्थी के रोल नंबर का दुरुपयोग कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क अधिकारियों की नजर से बच नहीं सकी।


डॉक्यूमेंट जांच के दौरान जब अभ्यर्थी के कागजातों में गड़बड़ी पाई गई, तो तुरंत उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई। आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई की है और साफ किया है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टैग्स