Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
06-Feb-2025 02:02 PM
By First Bihar
Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज अब पदयात्रा नहीं करेंगे। उनकी हर रोज होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। कुछ लोगों द्वारा उनकी पदयात्रा का विरोध किया गया था। जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में अब प्रेमानंद महाराज अब पदयाथ्रा करते हुए भक्तों को दर्शन नहीं देंगे।
संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज से जारी सूचना में कहा गया है कि, “आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है”।
दरअसल, प्रेमानंद जी महाराज रात दो बजे हर दिन पदयात्रा करते थे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए सड़कों के दोनों किनारे खड़े होकर भजन कीर्तन करते थे। रात के समय पदयात्रा के दौरान होने वाले शोरगुल को लेकर रास्ते में पड़ने वाली कॉलोनियों के लोगों ने पिछले दिनों उनकी पदयात्रा का विरोध किया था।
पदयात्रा के बीच पड़ने वाली एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के निवासियों ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को आंदोलन किया और महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर संत प्रेमानंद की पदयात्रा का विरोध किया था। महिलाओं को कहना था कि पदयात्रा के दौरान शोर और पटाखों की आवाज से बुजुर्गो, बच्चों और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में रात के समय संत प्रेमानंद जी को पदयात्रा बंद करनी चाहिए। जिसको देखते हुए पदयात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।