1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
28-Jan-2025 07:36 AM
By FIRST BIHAR
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। गणतंत्र दिवस के बाद मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान मंगलवार को पूर्णिया पहुंचेंगे, जहां विकास कार्यों की समीक्षा के साथ साथ वह जिले के लोगों को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात भी देंगे। उनके साथ कई मंत्री और स्थानीय विधायक के अलावा तमाम विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर पूर्णिया में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा के दौरान सीएम स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर भी जाएंगे और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। इसके बाद सीएम पूर्णिया में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री 27 जनवरी को पूर्णिया पहुंचने वाले थे लेकिन उनकी प्रगति यात्रा रद्द हो गई थी। कहा जा रहा था कि गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद पूर्णिया की उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही उनकी तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव भी कर दिया गया था।
कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे वहीं वह 29 जनवरी को कटिहार में प्रगति यात्रा पर रहेंगे जबकि मधेपुरा में 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा होगी। इस दौरान सीएम जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा तो करेंगे ही करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात भी जिले के लोगों को देंगे।