ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Politics: JDU नेता ने गृह मंत्री पर उठाए सवाल, कहा- नहीं संभल रहा विभाग

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर जेडीयू नेता गौरव सिंह राणा ने अपनी ही सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।

Bihar Politics
जेडीयू नेता का सम्राट चौधरी पर हमला
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने अपनी ही सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए सीधे तौर पर गृह विभाग और उसके मंत्री सम्राट चौधरी को जिम्मेदार ठहराया है।


बेगूसराय में बीते दिनों हुए एक सनसनीखेज हत्या कांड के बाद जिले की सियासत भी गरमा गई है। युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने बढ़ते अपराध को लेकर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला है। गौरव सिंह राणा ने कहा कि जब से गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी को मिला है, तब से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। 


उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का नंगा नाच चल रहा है। सम्राट चौधरी से गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है, ऐस में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जब तक गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के हाथ में था, तब तक बिहार में इतनी हत्याएं नहीं होती थीं।


बता दें कि एनडीए सरकार में शामिल दल के वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह का बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष पहले से ही बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेर रहा है, और अब सत्ता पक्ष के अंदर से उठी यह आवाज सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है। अब देखना यह होगा कि जेडीयू नेता के इस बयान बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।





रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता