ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में दुकानदार को बंधक बनाकर करोड़ों के सोना-चांदी के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गाहर गांव में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने करोड़ों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के दौरान जब ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, तो बदमाशों ने हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।


वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।