ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Cyber Crime in Bihar: नालंदा के कतरीसराय में पुलिस ने ‘गर्भवती करो, पैसा लो’ का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, सात मोबाइल और सिम कार्ड बरामद।

Cyber Crime in Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Cyber Crime in Bihar: नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं और युवकों को झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के नाबालिग समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि सुंदरपुर और बरीठ गांव के बीच खेत-खंदा में कुछ संदिग्ध युवक सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया। 


गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात कुमार, नीतीश कुमार, प्रीतम कुमार, अनिल कुमार और एक नाबालिग शामिल है। तलाशी के दौरान सात मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सस्ते लोन दिलाने का झांसा देते थे। 


इसके अलावा महिलाओं की तस्वीर भेजकर युवकों को गर्भवती कराने पर मोटी रकम मिलने का लालच दिया जाता था। इस बहाने पंजीकरण शुल्क, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निशाना बना रहा था। आरोपियों के बैंक खातों और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।


नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, संदेश या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें और लालच में आकर पैसे न भेजें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता