ब्रेकिंग
घास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनीबक्सर से भागलपुर का सफर होगा आसान... 8 घंटे की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में होगी पूरी, जाम से मिलेगी राहतजज बनने के लिए अब 3 साल का इंतजार नहीं... बस एक साल करना होगा ये काम, सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियमSKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शनबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखघास काटने गईं दो महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत; दूसरी गंभीर घायल, इलाके में सनसनीबक्सर से भागलपुर का सफर होगा आसान... 8 घंटे की दूरी अब सिर्फ 4 घंटे में होगी पूरी, जाम से मिलेगी राहतजज बनने के लिए अब 3 साल का इंतजार नहीं... बस एक साल करना होगा ये काम, सुप्रीम कोर्ट ने बदला नियमSKMCH में नहीं खत्म हो रही बदहाली... बेड नहीं, फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज, अब निशांत लेंगे एक्शनबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाख

पटना में नशे के कारोबार का बड़ा नेटवर्क, 95 लाख की नशीली दवाओं की खेप बरामद; दो गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना के चित्रगुप्त नगर में पुलिस ने नशे के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए करीब 95 लाख रुपये की नशीली दवाएं और कफ सिरप बरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुन्नाचक इलाके से अब्दुला नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नशीली दवाएं और कफ सिरप बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की कुल कीमत करीब 95 लाख रुपये आंकी गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने Buprenorphine Hydrochloride इंजेक्शन की 33,500 एम्प्यूल और Codeine युक्त 3,600 बोतल कफ सिरप जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है। 


दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता