ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पुलिसकर्मियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

वैशाली के लालगंज में कुख्यात अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और दो अपराधी फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शातिर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधी के परिजनों ने हमला कर दिया, जिसका फायदा उठा कर दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं लोगों द्वारा किए गए पथराव में थाना की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।


ग्रामीणों ने पुलिस पर ही बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सादे लिबास में पहुंची थी और घर मे बिना इजाजत घुस कर मारपीट करने लगी। महिलाओं ने बताया कि पुरुष पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की गई है हालांकि लालगंज एसडीपीओ ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस पर हमला किए जाने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


बताया जा रहा है कि लालगंज थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि मानपुर गांव का कुख्यात अपराधी अभिनंदन अपने एक साथी अपराधी राहुल के यहाँ अवैध हथियार के साथ छुपा हुआ है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम देर रात मानपुर गांव पहुंची थी। जहां पहले तो लोगो ने पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया और फिर पुलिस गाड़ी पर पथराव कर दिया।


दूसरी तरफ गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस टीम ने कई लोगो के साथ मारपीट की और घर मे घुसकर तलाशी ली। बहरहाल पुलिस ने विरोध करने वाले 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है और फरार अपराधीयो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता