ब्रेकिंग
'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦जेएस गंगवार बने BPSSC के नए चेयरमैन, DG विजिलेंस के साथ संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी✦Bihar Train News : छठ के बाद दूसरे राज्यों में लौटना हुआ आसान! बिहार की स्पेशल ट्रेनों में 3429 सीटें खाली, किस ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट?✦कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया; दो अब भी लापता, गांव में कोहराम✦बेतिया गोल्ड शोरूम लूटकांड: DIG ने 7 घंटे तक की गहन पड़ताल, 48 घंटे में खुलासे का किया दावा, SIT की जांच तेज✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦जेएस गंगवार बने BPSSC के नए चेयरमैन, DG विजिलेंस के साथ संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी✦Bihar Train News : छठ के बाद दूसरे राज्यों में लौटना हुआ आसान! बिहार की स्पेशल ट्रेनों में 3429 सीटें खाली, किस ट्रेन में मिल रहा कंफर्म टिकट?✦कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया; दो अब भी लापता, गांव में कोहराम✦बेतिया गोल्ड शोरूम लूटकांड: DIG ने 7 घंटे तक की गहन पड़ताल, 48 घंटे में खुलासे का किया दावा, SIT की जांच तेज

'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।

महाराष्ट्र न्यूज
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम इसमें आ रहा है। हालांकि, मुंबई पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है।


गैंगस्टर कनेक्शन और फर्जी पहचान, दोनों एंगल से पुलिस जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि कहीं किसी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या फर्जी डिजिटल पहचान के जरिए तो धमकी नहीं दी है। फिलहाल, धमकी देने वाले की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।


दो साल पहले सैफ पर हुआ था चाकू से हमला

गौरतलब है कि 15 जनवरी 2025 को मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में एक हमलावर ने सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में अभिनेता को पीठ, गर्दन, कंधे, कलाई और कोहनी समेत पांच जगह चोटें आई थीं। गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।


तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिली थी धमकी

मुंबई पुलिस के मुताबिक, इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिल चुकी हैं। इन मामलों में पुलिस ने बेंगलुरु के 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह IIT ग्रेजुएट बताया गया है। जांच में सामने आया था कि उसका किसी गैंग से संबंध नहीं था और वह कथित तौर पर AI की मदद से अभिनेताओं को धमकी दे रहा था।


कौन है जीशान अख्तर?

धमकी के मामले में जिस जीशान अख्तर का नाम सामने आया है, वह अक्टूबर 2024 में हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने और हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। वह फिलहाल फरार है और सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल मुंबई पुलिस सैफ अली खान को मिली धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे किसी गैंग का हाथ है या किसी ने फर्जी पहचान के जरिए धमकी दी है।