ब्रेकिंग
व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल

व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में अधेड़ व्यक्ति दूनीलाल राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात में गांव के ही कुछ लोगों पर शक जताया जा रहा है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही दूनीलाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।




घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। 





घटना को लेकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, अब तक हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। 





अचानक हुई इस घटना से गांव में तनाव और चर्चा का माहौल है। दलसिंहसराय डीएसपी का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता