ब्रेकिंग
बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक

बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी

लखीसराय में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सिन्हा ने सचिव और एसपी के आदेश को नजरअंदाज किया। स्पीड ब्रेकर नहीं लगाने पर विभाग ने सर्विस बुक में चेतावनी का दंड दर्ज करने का आदेश दिया है।

ihar News, Bihar Road Construction Department, Lakhisarai News, Sanjeev Kumar Sinha, Executive Engineer Punishment, Bihar Government, Road Construction Department Bihar, Speed Breaker Controversy, Bih
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: पथ निर्माण विभाग में एक से बढ़कर एक अभियंता हैं. कार्यपालक अभियंता इस कदर लापरवाह हैं कि, अपने सचिव के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डालने में देर नहीं करते. पथ निर्माण विभाग के सचिव ने लखीसराय पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को स्पीड ब्रेकर लगाने का आदेश दिया. विभागीय सचिव के आदेश के बाद भी अभियंता ने लापरवाही बरती. इसके पहले पुलिस अधीक्षक ने पत्र लिखकर स्पीड ब्रेकर लगाने का अनुरोध किया था. अब जाकर आरोपी कार्यपालक अभियंता को दंड दिया गया है. 


पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने लखीसराय पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सिन्हा के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया था. इनके खिलाफ आरोप है कि विभाग के सचिव द्वारा 2 जून 2026 को लखीसराय बाईपास स्थित आरओबी के निरीक्षण के दौरान जो निर्देश दिए गए थे, उसकी अवहेलना की  है. 

विभागीय आरोप पत्र गठित होने के बाद आरोपी कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सिन्हा से स्पष्टीकरण मांगा गया. आरोपी अभियंता ने जो जवाब दिया, उसकी समीक्षा की गई. जिसमें पाया गया कि लखीसराय के एसपी ने भी 2 जून 2026 को पत्र लिखकर चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का अनुरोध किया था. विभागीय सचिव द्वारा भी 2 तारीख को निरीक्षण के दौरान ही कार्यपालक अभियंता को संबंधित जगहों पर 24 घंटे के अंदर स्पीड ब्रेकर लगाने का आदेश दिया गया था.

 ऐसी स्थिति में यह तर्क दिया जाना कि, उन्हें 12 जून को इस संबंध में जानकारी मिली है. यह विश्वसनीय नहीं है. विभागीय सचिव के आदेश का उलंघन करना उदासीनयता को दर्शाता है. ऐसे में पथ निर्माण विभाग ने आरोपी कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सिन्हा के सर्विस बुक में चेतावनी का दंड दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है.   

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता