ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के इस जिले में 3 दिन में 8 मौतें, अब एक और मौत से मचा हड़कंप; जहरीली शराब का शक या कोई बड़ी साजिश?✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : बिहार के इस जिले में 3 दिन में 8 मौतें, अब एक और मौत से मचा हड़कंप; जहरीली शराब का शक या कोई बड़ी साजिश?✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह

जन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’

बीजेपी नेता नितिन नवीन के जन्मदिन पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर खेसारी ने साफ कहा कि वह एक कलाकार हैं और RJD के साथ थे, हैं और रहेंगे।

बिहार न्यूज
HAPPY BIRTHDAY
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद युवा नेता नितिन नवीन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी। नितिन नवीन को युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वही भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव भी शनिवार की देर शाम नितिन नबीन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


बीजेपी नेता नितिन नवीन के जन्मदिन पर भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव उनके पटना स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर खेसारी ने साफ कहा कि वह एक कलाकार हैं और आरजेडी के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे।


नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने के बाद जब खेसारी लाल आवास से बाहर निकले तब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या आप बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं? मीडिया के इस सवाल पर मुस्कुराते हुए खेसारी लाल यादव ने जवाब दिया कि मैं किसी पार्टी में ना जाने वाला हूं और आने वाला हूं। मैं एक कलाकार हूं मुझे बस कलाकार ही रहने दें। मैं आरजेडी के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा। 


खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि नितिन नबीन भईया का आज जन्मदिन है, इसलिए उन्हें बर्थडे की बधाई और शुभकामना देने पहुंचे हैं। बिहार का एक बेटा जो पूरे हिन्दुस्तान का नेतृत्व कर रहे हैं। नितिन नबीन पूरे हिन्दुस्तान के गौरव है। मैं किसी पार्टी का नहीं बल्कि एक कलाकार होने के नाते मुझे इस बात की खुशी है।


उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी विशेष और जाति विशेष का नहीं बल्कि एक इंसान होने के नाते हमें सबको बधाई देना चाहिए। बिहार का कोई आदमी बड़े लेवल पर जाता है और प्रदेश को बेहतर बनाने की बात करता है आज भईया का बर्थडे था उनसे मिलने आए है। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दी। मैं किसी पार्टी में ना जाने वाला हूं और आने वाला हूं। मैं एक कलाकार हूं मुझे कलाकार रहने दें। मैं आरजेडी के साथ हूं था और रहूंगा। मैं एक इंसान के साथ हूं जो बेहतर करता है उसका सपोर्ट करता हूं   उसका प्यार और आशीर्वाद लेता हूं, मुझे कलाकार ही रहने दें। पीएम मोदी को लेकर कहा कि सब अच्छे हैं बस देश की तरक्की और बेहतर विकास के लिए काम करें, यही उम्मीद करता हूं।