ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

जमीन की रजिस्ट्री पर ठंड का असर, 67 आवेदन में केवल 30 का हुआ निबंधन

लौरिया निबंधन कार्यालय में मंगलवार को कपकपाती ठंड और अव्यवस्था के कारण केवल 30 आवेदन ही पूरे किए जा सके। घंटों इंतजार के बाद 37 लोगों का जमीन रजिस्ट्री नहीं हो सका। जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ गया।

bihar
ठंड का कहर जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार को अवर निबंधन कार्यालय लौरिया में निबंधन कराने पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर इंतजार के बावजूद कई लोगों का निबंधन नहीं हो सका और उन्हें बिना निबंधन कराए ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा।


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुल 67 आवेदन रजिस्ट्री के लिए लौरिया निबंधन कार्यालय आया था, लेकिन शाम तक केवल 30 आवेदनों का ही निबंधन किया जा सका। शेष 37 अभ्यर्थी भीषण ठंड में घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए।


बिना निबंधन लौटने वालों में साठी सिरसिया निवासी एकराम अंसारी, काला बरवा के ओबैदुर रहमान व फखरुद्दीन अंसारी, बिसुनपुरवा लौरिया के आलमगीर अंसारी, गोनाही के विवेक विहारी सिंह तथा योगापट्टी के बद्री लाल यादव समेत कई अन्य जमीन खरीदार शामिल हैं।


लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही कार्यालय परिसर में मौजूद थे, लेकिन ठंड और अव्यवस्था के कारण पूरा दिन बीत जाने के बाद भी उनका निबंधन नहीं हो सका। इससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा गया। इस संबंध में जब अवर निबंधन कार्यालय की अधिकारी से मोबाइल नंबर 9110030965 पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे बेतिया में अतिरिक्त प्रभार के कारण वहां गई हुई हैं।


वहीं जमीन की रजिस्ट्री कराने आए लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में इस तरह की अव्यवस्था से आम लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय पर निबंधन नहीं होने से उनका काम प्रभावित हो रहा है और रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने विभागीय स्तर पर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स