ब्रेकिंग
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राजपटना को किसने डूबोया ? डिप्टी CM का हुआ रेस्क्यू..हजारो लोग बने थे जल कैदी, 'नीतीश' की ऐसी बदनामी कभी नहीं हुई, गुस्साये CM ने बैठाई थी हाईलेवल कमेटी, अब एक साथ 3 इंजीनियर 'बाइज्जत' बरीपेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेश

Patna Crime News: प्रकाश पर्व में अपराधियों पर भारी पड़ी पटना पुलिस की मुस्तैदी, 48 घंटे के भीतर लूट कांड का किया खुलासा

Patna Crime News: प्रकाश पर्व के दौरान पटना पुलिस की मुस्तैदी अपराधियों पर भारी पड़ी। चौक थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस ने चार विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: प्रकाश पर्व जैसे पवित्र और उल्लासपूर्ण अवसर पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के मंसूबों पर पटना पुलिस ने करारा प्रहार किया है। चौक थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए चार विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर लिया है।


पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि बीते 28 दिसंबर की सुबह हुई इस घटना में महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। बिना समय गंवाए पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया और मामले की जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस कांड को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।


तकनीकी दक्षता और मानवीय सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान चार विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया, जिनके पास से 08 चाकू, लूटा गया पर्स, मोबाइल फोन और 1,800 नकद बरामद किए गए। बरामद हथियार इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अपराधियों के इरादे कितने खतरनाक थे।


पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों की आड़ में अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें।


साथ ही, नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों में आम जनता से सहयोग की अपील की गई है, ताकि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखा जा सके। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई जारी है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता