PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
04-Jan-2024 12:22 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार में शराबबंदी कानून है। राज्य के अंदर शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना या इसका सेवन करना गैरकानूनी माना गया है। इसके जांच-पड़ताल को लेकर एक अलग पुलिस टीम का भी गठन किया गया है। इसके बाबजूद इस कानून के हालत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है।
दरअसल, सहरसा के विशनपुर गांव में मुखिया प्रत्याशी मुकेश साह के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी के क्रम में पुलिस की हाथ एक शराब की बोतल मिली वो भी आधा खाली। उसी दरमियान एक नाबालिक लड़का पुलिस की छापेमारी का विडियो बनाने लगा। इसको लेकर छापेमारी में आई पुलिस टीम ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वीडियो बनाने वाले युवक की बुरी तरीके से पिटाई भी कर डाली।
वहीं, पुलिस की पिटाई से नाबालिग की स्थिती नाजुक हो गई। जिन्हें परिजनो ने आनन फानन में सदर अस्पताल सहरसा लाया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस जब नाबालिक को पीट रही थी तो मुखिया प्रत्याशी मुकेश साह बचाने के लिए गया। इतने में पुलिस मुकेश साह की भी पिटाई की ओर थाने ले गई। इतना ही नहीं थाना में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया।
दूसरे दिन जब जेल भेजने की तैयारी में कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो उसकी स्थिती देख डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं इस बाबत सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी वर्षा कुमारी ने बताया कि मुकेश साह को हाय टेंशन के कारण तबीयत बिगड़ी, जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के पास आवेदन दिया गया तो उन्होने सदर एसडीपीओ संतोष कुमार को जांच का आदेश दिया।
जिसके बाद सदर एसडीपीओ संतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर मुकेश साह से पूरे मामले की जानकारी ली। सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि जख्म तो है आगे एसपी साहब को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। वहीं ज़ख्मी से मिलने अस्पताल पहुंचे छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, नीरज गुप्ता, चन्दन बागची, राजीव रंजन साह सहित सैकड़ों लोगो ने घटना की निंदा की और आला अधिकारी से सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी पर उचित करवाई की मांग की है। ऐसे में इस मामले में क्या कुछ कार्यवाही होगी आगे देखना दिलचस्प होगा