PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
03-Jan-2024 07:03 AM
By First Bihar
PATNA : साल 2024 की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई है। बिहार का कई जिले ऐसे हैं, जहां पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड गिर रही है। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में बढ़ते ठंड के लिहाजा आने वाला 48 घंटा यानी आज और कल बेहद खास होने वाला है। अगले 48 घंटों में कड़ाके की ठंड लोगों को सताने वाली है /
राजधानी पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के हिमालय की तलहटी से सटे जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा राज्य के दक्षिणी भाग के जिलों के अधिकतम तापमान में 2-3 °C की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक राज्य के पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया के एक या दो स्थानों में घना कुहासा छाया हुआ है। इसके साथ ही राज्य के शेष जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया हुआ है।
उधर, तापमान की बात करें तो आज बिहार का अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 08 से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है. दिन के समय कर इलाकों मे धुप निकली हुई है।