सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू
31-Dec-2019 01:46 PM
JAMSHEDPUR: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद रघुवर दास ने कहा था कि बीजेपी जयचंदों के कारण हारी है. इसके जवाब में जमशेदपुर में कई जगहों पर आज पोस्टर लगाकर जवाब दिया गया है. जवाब भी उनके ही अंदाज में दिया गया है.
सरयू राय के समर्थन में लगा पोस्टर
पोस्टर पर लिखा है कि ‘’न जयचंद ने मारा न मुलचंद ने, अंहकारी को उसके अहंकार ने मार डाला.’’ पोस्टर पर सरयू राय का फोटो लगा है. इसके अलावे पोस्टर पर एक और शख्स का फोटो हैं. बताया जा रहा है कि पोस्टर पर जिस मुकुल मिश्रा का फोटो है वही पोस्टर लगाए हैं. यह पोस्टर जमेशदपुर में चर्चा में बना हुआ हैं.
रघुवर को हराया चुनाव
बता दें कि झारखंड के सीएम रघुवर दास को हराने वाले सरयू को बीजेपी ने जमशेदपुर पश्चिमी सीट से टिकट नहीं दिया था. जिससे गुस्से में आकर सरयू ने निर्दलीय जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी और झारखंड के सीएम को बुरी तरह से हरा दिया. राय ने यह भी आरोप लगाया था कि रघुवर ने उनकी टिकट को जान बूझकर कटवाया था. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने झारखंड में 65 पार की नारा दिया था. 65 पार के चक्कर में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों को भी किनारा कर दिया था. जिसके कारण बीजेपी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. 65 के चक्कर में वह 25 पर पहुंच गई और सत्ता भी खो दी.