ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / पप्पू यादव का जन्मदिन आज, आधी रात को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पप्पू यादव का जन्मदिन आज, आधी रात को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

24-Dec-2019 08:22 AM

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं. रात के 12 बजे ही उनके आवास पर बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा है. 

पप्पू यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए बीती रात कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम उनके पटना स्थित आवास पहुंच गया. सभी ने पप्पू यादव से मिलकर उनको  जन्मदिन की बधाई दी. हालांकि आज अपने जन्मदिन के दिन पप्पू यादव कटिहार में रहेंगे.

अपने जन्मदिन के मौके पर पप्पू यादव ने फेसबुक पोस्ट कर अपने कार्यकर्ताओं से बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने की अपील की है. पप्पू यादव ने फेसबुक पर लिखा है कि 'वर्तमान समय में देशभर में नफरत के हालात हैं. धर्म, जाति, मजहब, संप्रदाय के नाम पर लोगों में तनाव व्‍याप्‍त है. जनता डरी – सहमी है। भय का माहौल है. बेटियों को जलाया जा रहा है. सामूहिक बलात्‍कार जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है. नेता लोगों को लूट रहे हैं. इसलिए मैं अपने चाहने वालों से बड़ी विनम्रता से अपील करता हूं कि आप मेरे बर्थडे पर न केक काटें और न कोई सेलिब्रेशन करें. अगर आपको मुझसे लगाव है, तो आप केक के बदले अभाव में जीने वाले लोगों की मदद करें. उत्‍सव की जगह मदद करें. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी किसी तरह का सेलिब्रेशन न करें. आप सिर्फ मेरे लिए दुआ करें और आशीर्वाद दें कि मैं सच्‍चाई के पथ पर चलकर मानवता की रक्षा कर सकूं. मैं बस बेहतर इंसान रहूं, मेरे लिए यही काफी है.'