Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
04-Nov-2023 06:50 PM
By Mayank Kumar
PATNA: बिहटा के अमहारा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लायंस क्लब के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्णा मुरारी, पाटलिपुत्रा सेंट्रल के डीजी संजय अवस्थी, प्रेसिडेंट सत्यदेव कुमार, किरण ठाकुर, सुभाष पंडित, सचिव प्रभांशु रंजन ठाकुर ने रीबन काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में शीशम, साल, आम, अमरूद के सैकड़ों पौधे लगाए गए, ताकि पर्यावरण सुरक्षा के साथ मेडिकल कॉलेक को बाद में आर्थिक लाभ भी हो सके। इस अवसर पर पाटलिपुत्रा सेंट्रल के डीजी संजय अवस्थी ने कहा कि क्लब के द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा चुका है एवं आगे प्रस्तावित भी है।
उन्होंने ने कहा कि वृक्षों का महत्व कितना है हम सब जानते हैं। वृक्ष ही जीवन है इसी सोच को ध्यान में रखते हुए क्लब के द्वारा सघन वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है और ना सिर्फ वृक्षारोपण किए जा रहे हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्लब के द्वारा लगाए गए सभी पौधों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए एवं उन्हें जीवित रखने पर भी जोर दिया जाए। इस मौके पर ट्रेजरर एस के रावत, विश्वनाथ प्रसाद सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, मंजुला सिन्हा, रीता प्रिया ,संजय प्रिया, चेतन सिन्हा, स्मिता देवी, अनिल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।